बहोरीबंद: बहोरीबंद तहसील के ग्राम धूरी बंधी में 200 साल पुरानी बावली बदहाली में, संरक्षण मिला तो बनेगी पर्यटन की नई पहचान
कटनी जिले की बहोरीबंद तहसील के ग्राम धूरी बंधी में स्थित करीब 200 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक बावली आज उपेक्षा का शिकार है। कभी जल संरक्षण और सामाजिक गतिविधियों का केंद्र रही यह दो मंजिला बावली अब कचरे, गाद और मलबे से पटी हुई है। मालगुजार बाबू बालगोविंद दुबे द्वारा निर्मित इस बावली की भव्य स्थापत्य शैली, मेहराबदार प्रवेश द्वार और दीवारों पर उकेरी गई