बरेली: शादी के बाद ससुराल बना नरक, बेरहमी से पिटाई, हड्डी टूटी, तीन तलाक बोलकर विवाहिता को घर से निकाला गया
बरेली के बिथरी चैनपुर में विवाहिता ने ससुरालियों पर गंभीर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। 3 मार्च को ससुराल पहुंचते ही पति समेत परिवार ने मारपीट शुरू कर दी, जिससे उसकी हड्डी तक टूट गई। इलाज के बीच अस्पताल से निकालकर दोबारा पीटा गया। 3 अप्रैल को हालत बिगड़ने पर तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया गया, फिलहाल पीड़िता मायके में इलाज करा रही है।