गुमला: 11 हजार वोल्ट करंट की चपेट में आने से राजमिस्त्री गंभीर रूप से घायल
Gumla, Gumla | May 2, 2026 पालकोट थाना क्षेत्र के पोजेंगा गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां 11 हजार वोल्ट विद्युत करंट की चपेट में आने से एक राजमिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पोजेंगा का गांव निवासी 47 वर्षीय रंजीत बा गांव में ही एक घर के निर्माण कार्य में लगे हुए थे। छत पर खड़े होकर लोहे की छड़ नीचे गिरा रहे थे। इसी दौरान करंट का छटका लगा।