मंडी: मंडी में गणतंत्र दिवस पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज, एडीसी मंडी निवेदिता नेगी ने दी जानकारी
Mandi, Mandi | Jan 24, 2024 मंडी के सेरी मंच पर जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। समारोह में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उपायुक्त कार्यालय में बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त मंडी निवेदिता नेगी ने समारोह के आयोजन को लेकर जानकारी दी।