मेरठ: मेरठ में सौरभ हत्याकांड में 12 मई को फाइनल बहस, अंतिम गवाहों की गवाही भी साहिल के खिलाफ, जल्द आएगा फैसला
Meerut, Meerut | May 5, 2026 मेरठ के चर्चित “नीले ड्रम” सौरभ हत्याकांड में अब फैसला नजदीक दिखाई दे रहा है। मंगलवार को हुई सुनवाई में बचाव पक्ष की ओर से पेश किए गए गवाह भी आरोपी साहिल के पक्ष में नहीं जा सके, जिससे मामले में उसका बचना और मुश्किल हो गया है। अदालत ने इस केस में अगली तारीख 12 मई निर्धारित की है, जिस दिन अंतिम बहस होगी।