नूरसराय: नूरसराय थाना के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान, अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस सतर्क
पुलिस अधीक्षक भारत सोनी के निर्देशानुसार नूरसराय थाना के पास सोमवार की दोपहर 12:30 बजे के करीब सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण पाना और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखना था।नूरसराय थाने के पास आयोजित इस चेकिंग अभियान के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन जांच की गई। बिना हेलमेट, बिना