चांपा: चाम्पा रेलवे ब्रिज पर अंधेरे में हुआ हादसा, किया गया पोस्टमार्टम, पुलिस कर रही है जांच
जांजगीर के चाम्पा के रेलवे ब्रिज पर दर्दनाक हादसा हुआ था. अंधेरे में 2 बाइको में टक्कर हुई है, फिर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया था. टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक विशाल सूर्यवंशी की मौके पर ही मौत हो गई थी. दूसरे युवक रोशन चंद्रा की हालत नाजुक बनी हुई है और घायल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया था, जहां वो जिंदगी और मौत से जूझ रहा है