बयाना: मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर बयाना में पूजा की गई, भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुख-समृद्धि की की कामना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की एनडीए सरकार को 12 साल पूरे हो गए है, जिसको लेकर बयाना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने क्षेत्र के प्रमुख आस्था केंद्र श्री कैला देवी झील का बाड़ा स्थित राजराजेश्वरी कैला माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की सुख- समृद्धि की कामना की