राज इंटर कॉलेज में शनिवार दोपहर 2 बजे पुलिस की ओर से साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा व नशा मुक्ति को लेकर इंटरएक्टिव सत्र का आयोजन किया गया। टिकारी SDPO सुशांत कुमार चंचल ने छात्रों को जागरुक किया। SDPO ने बताया कि साइबर अपराधी अक्सर डिजिटल अरेस्ट, फिशिंग, मैलवेयर, ओटीपी फ्रॉड और ऑनलाइन ठगी जैसी तरकीबों का सहारा लेकर भोले-भाले लोगों को शिकार बनाते हैं।