थाना रुरा पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त शिव सिंह पुत्र स्व0 धनीराम यादव निवासी ग्राम बहलवापुर थाना रुरा जनपद कानपुर देहात को उसके गांव के पास से गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि गिरफ्तारशुदा अभियुक्त पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।