गिरिडीह: बरमसिया में एक घर में लगी आग, पीड़िता ने कुछ लोगों पर लगाया घटना को अंजाम देने का आरोप
शहर के बरमसिया स्थित ममता कुमारी के घर में सोमवार रात आग लग गई।मंगलवार को 11 बजे इसको लेकर ममता कुमारी ने नगर थाना में आवेदन देकर कुछ लोगों पर आग लगाने का आरोप लगाया।बताया गया कि रक्षित हाउस के सामने गली में इनका घर है।इस बाबत ममता कुमारी ने आरोप लगाया कि इनलोगों को जान मारने के उद्वेश्य से संतोष यादव अपने सहयोगियों के साथ इनके घर पहुंचा था।