दरभंगा: छात्रों एवं विश्वविद्यालय के आवश्यक मुद्दों पर आइसा- आरवाईए प्रतिनिधियों की कुलपति से हुई वार्ता।
छात्रों एवं विश्वविद्यालय के आवश्यक मुद्दों पर विवि प्रशासन और आइसा के बीच जारी अंतर्द्वंद के बीच कल संध्या कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी से आइसा–आरवाईए छात्र प्रतिनिधियों की पुनः वार्ता हुई। वार्ता के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए आइसा जिला सचिव मयंक कुमार ने कहा कि 16 सूत्री मांगों को लेकर कुलपति से हमारी वार्ता संतोषजनक रही।