घोरावल: रमपुरवा गांव में हाई वोल्टेज विद्युत तार की चपेट में आने के कारण बाइक सवार दो लोग झुलसे
हादसे में बेलवनिया ग्राम पंचायत के रमपुरवा गांव निवासी गुलाम मुहम्मद उर्फ मुन्ना (40) पुत्र नूर मुहम्मद और उसके चाचा रमजान (50) पुत्र सलीम गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों ने बताया कि गुलाम मुहम्मद और रमजान अपने गांव में लगे ट्रांसफार्मर को बनवाने के लिए बाईक पर बैठकर कर आरी ब्लेड लेने जा रहे थे। बाईक को गुलाम मुहम्मद चला रहा था।