घोरावल: घोरावल मे लोकसभा चुनाव ड्यूटी में कार्यरत बिजली विभाग के कर्मचारी की रविवार सुबह वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई
उमाशंकर शर्मा 39 वर्ष पुत्र रामानयन शर्मा जो कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अंतर्गत विद्युत वितरण खंड राबर्ट्सगंज सोनभद्र में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत थे जिनकी चुनाव-2024 में चुनाव ड्यूटी लगाई गई थी और शुक्रवार को कार्मिक राजकीय पॉलीटेक्निक लोढ़ी से ई.वी.एम. लेकर पोलिंग पार्टी के साथ तहसील घोरावल गए थे, जहां अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई थी।