घोरावल: लोकसभा चुनाव 2024 के मतदान के दौरान एक युवक का वोट डालने का वीडियो हुआ वायरल मामले में पुलिस ने लिया संज्ञान
घोरावल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लोकसभा चुनाव 2024 के तहत 1 जून के मतदान के दौरान मतदान की गोपनीयता भंग करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मेरी जानकारी के अनुसार लोहंडी बूथ पर मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में कोतवाली प्रभारी कमलेश पाल ने बताया कि उसके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।