बैतूल: बीमारी से जूझ रहे युवक ने खेत में लगाई फांसी, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव, ग्राम थावरी में घटना
Betul, Betul | Jul 4, 2026 बैतूल जिले के ग्राम थावरी में बीमारी से परेशान एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की हृदयविदारक घटना ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। शनिवार सुबह करीब 9 बजे पुलिस ने जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी करने के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।