जोगापट्टी: बासोपट्टी पंचायत के रुदलपुर गांव में मिला अजगर, ग्रामीणों में मचा हड़कंप
योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र के बासोपट्टी पंचायत वार्ड नंबर 5 में रूदलपुर गांव में पश्चिम तूफानी अंसारी के घर के समीप आज दोपहर क़रीब 2 बजे अचानक अजगर मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया, बता दें कि अजगर की लंबाई करीब 10 फीट थी, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, वहीं ग्रामीणों के द्वारा अथक प्रयास से अजगर को पकड़ लिया गया है।