जोगापट्टी: नवलपुर पंचायत के वार्ड नंबर 10 के रामना गांव में बाढ़ का पानी पहुंचा, ग्रामीण परेशान
योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र के नवलपुर पंचायत के वार्ड नंबर 10 के रामना गांव में बाढ़ का पानी घुसने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। जानकारी देते हुए नवलपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संतोष राम ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब 7:00 तक लोगों के घरों में पानी बढ़ोतरी में था पानी लोगों के घर में पहुंच जाने से परेशानी बढ़ गई है।