हरदा: जिले में खनिज का अवैध परिवहन करते 2 ट्रैक्टर ट्रॉली व एक डम्पर ज़ब्त
Harda, Harda | May 15, 2026 आज 15 मई शाम 5 बजे हरदा जिले में अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देश पर खनिज विभाग ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक डंपर जब्त किया है। कार्रवाई खिरकिया क्षेत्र में हुई, जहां एक डंपर अवैध रूप से गिट्टी ले जाते पकड़ा गया। वाहन के पास वैध अभिवहन पास नहीं था, जिसके बाद उसे जब्त कर छीपाबड़ थाने में खड़ा कराया गया।