वारासिवनी: तेज रफ्तार का कहर: सीएम राइस स्कूल के पास भीषण हादसा, एक की मौत, दो घायल
सी.एम. राइस स्कूल के पास रविवार सुबह करीब 5:15 बजे तेज रफ्तार बोलेरो ने स्पीड ब्रेकर पर धीमी हुई कार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो चालक जितेंद्र बावने (24) निवासी सिहोरा, बालाघाट की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ओम पटले व प्रफुल्ल गंभीर घायल हो गए, जिन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। सूचना पर 112 डायल व वारासिवनी पुलिस मौके पर पहुंची