बदायूं: अब्दुल्लागंज गांव में एक युवक ने देवर-भाभी को फरसा और कांच की बोतल मारकर किया घायल
Budaun, Budaun | Apr 21, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के अब्दुल्लागंज गांव में एक युवक ने तीस वर्षीय दोदराम पुत्र ओमप्रकाश को घर में घुसकर फरसा मारकर लहूलुहान कर दिया वही घर में मौजूद 35 वर्षीय भाभी सर्वेश देवी पत्नी देवेंद्र को कांच की बोतल मारकर घायल कर दिया। घायल दोदराम ने मारपीट करने वाले की पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने घायल दोदराम का उझानी सीएचसी में मेडिकल परीक्षण कराया है।