तालबेहट: मैरोंनमाता के पास तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पति-पत्नी सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल, बस चालक फरार
तालबेहट कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पूराकला मार्ग पर मैरोंनमाता के पास तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे पति-पत्नी सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए और बस चालक मौके से फरार हो गया स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया,जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया है,और हालत गंभीर होने पर जिला मेडिकल रेफर किया है।