सागर नगर: आत्मदाह के बढ़ते प्रयासों के बाद सख्ती: कलेक्टर जनसुनवाई में अब चेकिंग के बाद ही मिलेगा प्रवेश
कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई में आत्मदाह के प्रयासों के बढ़ते मामलों के बाद प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है। मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में सभी फरियादियों को सघन चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया गया। सुबह 11 बजे से पुलिस ने गेट पर तैनाती कर बैग व सामान की जांच की, ताकि कोई ज्वलनशील पदार्थ अंदर न ले जा सके। प्रशासन ने इसे सुरक्षा के लिए जरूरी कदम बताया।