मुंगेर: चापाकलों की मरम्मत में नहीं होगी लापरवाही, हर पंचायत में मिले स्वच्छ पेयजल : डीएम
Munger, Munger | Jun 11, 2026 जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आमजन को स्वच्छ एवं सुगम पेयजल उपलब्ध कराने तथा पंचायत स्तर पर लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) द्वारा स्थापित चापाकलों की मरम्मत एवं रख-रखाव सुनिश्चित करने को लेकर गुरुवार को जिला पदाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पीएचईडी सहित संबंधित विभागों के अध