राघोगढ़: दौराना गांव में सूने मकान में चोरी, सोने के जेवर और मोबाइल ले गए चोर, परिवार गया था राजस्थान के उदयपुर, मामला दर्ज
Raghogarh, Guna | Jun 12, 2026 राघोगढ़ के विजयपुर थाना के दौराना गांव में मकान में चोरी हो गई। 12 जून को दर्ज मामले में फरियादी रवीश नवाब ने पुलिस को बताया, 5 जून 2026 को पूरा परिवार राजस्थान उदयपुर गया था। बीते रोज नौकर ने फोन पर चोरी की सूचना दी। चचेरे भाई ईशान ने मौके पर देखा तो ताले टूटे थे चोर सोने के जेवर और मोबाइल ले गए। विजयपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।