भरथना: बकेवर पुलिस की संयुक्त टीम ने मोरम ओवरलोड डंपरों पर शिकंजा कसा, 8 वाहन किए सीज
बकेवर थाना क्षेत्र के औरैया इटावा बोङर के पास हाईवे-19 स्थित पंचशील ढाबा के पास थाना प्रभारी विपिन कुमार ने पुलिस की संयुक्त टीम ने मोरम ओवरलोडिंग, अवैध खनन और नंबर प्लेट छिपाकर चलने वाले वाहनों के खिलाफ शनिवार सुबह 8 बजे सघन चैकिंग अभियान चलाया।अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 8 डंपरों को ओवरलोडिंग व नंबर को कालिक से छिपा कर चलने पर सीज किया।