चौरीचौरा थानाक्षेत्र के फुलवरिया निवासी 35 वर्षीय अदालत प्रसाद पुत्र स्व. रामअधार की गौरी बाजार थानाक्षेत्र के बखरा चौराहे के समीप एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। वह एक रिश्तेदार के यहां आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे। 24 मई को उनकी बेटी की भी बारात आने वाली है।