Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

#चुनाव प्रत्याशी पसीना बहा रहे, वोटर मुस्कुरा रहे... #बेल्थरारोड तहसील बार चुनाव में सबकी धड़कनें तेज #बलिया बेल्थरारोड तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव ने इस बार ऐसा रंग दिखाया है कि प्रत्याशी दिन-रात दौड़ लगा रहे हैं, जबकि वोटर चेहरे पर रहस्यमयी मुस्कान लिए सबको सिर्फ "देखेंगे... सोचेंगे..." का जवाब दे रहे हैं। 9 जुलाई को होने वाले मतदान से पहले अध्यक्ष पद के चारों और मंत्री पद के छहों प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं, लेकिन वोटरों ने ऐसा मौन साध रखा है कि किसी की गणित बैठ नहीं पा रही। बुधवार को पूरे दिन चाय, नाश्ता, भोजन और बैठकों का दौर चलता रहा। हर प्रत्याशी को भरोसा है कि "हवा हमारी है", लेकिन वोटर किसी की हवा बनने को तैयार नहीं दिख रहे। एक ही वोटर दिन में कई प्रत्याशियों के साथ दिखाई दिया और हर जगह मुस्कुराकर वही पुराना वाक्य दोहराता रहा—"आप निश्चिंत रहिए..." इस चुनाव की सबसे बड़ी चर्चा यह है कि वर्षों से चुनावी नतीजों का दावा करने वाले कई "मठाधीश" इस बार खुद असमंजस में दिखाई दे रहे हैं। जिनके इशारों पर कभी वोटों का रुख तय होने की बातें होती थीं, अब उनकी भविष्यवाणियां भी फाइलों की तरह लंबित नजर आ रही हैं। कुल मिलाकर चुनावी तस्वीर साफ है: प्रत्याशी मैदान में पूरी ताकत से दौड़ रहे हैं, लेकिन वोटर अब भी साइलेंट मोड में हैं। फैसला ईवीएम नहीं, बैलेट बॉक्स नहीं, बल्कि वोटरों की जेब में बंद उस "राज" में छिपा है, जो 9 जुलाई को ही खुलेगा। #followerseveryone #nonfollowersviewers #fbreels #तहसील_बार_चुनाव #अधिवक्ता_चुनाव #बार_एसोसिएशन #ElectionBuzz #Vote2026 #प्रत्याशी_मैदान_में #वोटर_साइलेंट #चुनावी_चर्चा #बार_पॉलिटिक्स #लोकतंत्र_का_पर्व #BeltharaRoad #Ballia #BalliaNews #AdvocateElection #ElectionDay

Belthara Road, Ballia | Jul 8, 2026

MORE NEWS

नामांकन मंच पर भावुक हुए बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा, वीडियो वायरल!

#DatiaVidhansabha #narottammishra #AshutoshTiwari

नामांकन मंच पर भावुक हुए बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा, वीडियो वायरल! #DatiaVidhansabha #narottammishra #AshutoshTiwari

Belthara Road, Ballia | Jul 13, 2026

बलिया के नगरा थाना क्षेत्र के मलप मोड़ स्थित सैय्यद बाबा की मजार के समीप सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 24 वर्षीय युवती का शव पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। सुबह उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने शव देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

सूचना मिलते ही नगरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतका की पहचान नगरा कस्बे के भीटकुना मोड़ निवासी रेहाना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अविवाहित थी। शव बुर्का पहने हुए था और पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक जोड़ी चप्पल और शव के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है, जिन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

जांच के दौरान पुलिस ने मजार की साफ-सफाई करने वाले एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वहीं, परिजन फिलहाल घटना पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।

थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। 
#Balliakhabar #Nagra #Crime #CrimeNews #BalliaPolice #PoliceInvestigation #ForensicTeam

बलिया के नगरा थाना क्षेत्र के मलप मोड़ स्थित सैय्यद बाबा की मजार के समीप सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 24 वर्षीय युवती का शव पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। सुबह उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने शव देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही नगरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की पहचान नगरा कस्बे के भीटकुना मोड़ निवासी रेहाना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अविवाहित थी। शव बुर्का पहने हुए था और पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक जोड़ी चप्पल और शव के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है, जिन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। जांच के दौरान पुलिस ने मजार की साफ-सफाई करने वाले एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वहीं, परिजन फिलहाल घटना पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। #Balliakhabar #Nagra #Crime #CrimeNews #BalliaPolice #PoliceInvestigation #ForensicTeam

Belthara Road, Ballia | Jul 13, 2026

भारत के 100वें रामसर स्थल और बलिया की गौरवशाली प्राकृतिक धरोहर सुरहा ताल पक्षी अभ्यारण्य से 'एक्ट फॉर इंडिया फाउंडेशन' ने अपने पहले अभियान 'इको वॉरियर्स' की शुरुआत की।

इस अवसर पर 'स्टूडेंट्स फॉर डेवलपमेंट बलिया की टीम ने इको पार्क और उद्यान परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर प्लास्टिक एवं कचरा मुक्त वातावरण का संदेश दिया। साथ ही पर्यटकों और छात्र-छात्राओं को डस्टबिन के उपयोग तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जननायक  विश्वविद्यालय, बलिया के कुलपति डॉ. नरेंद्र कुमार शुक्ला ने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण का संरक्षण केवल सरकार की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं की इस पहल को समाज में नागरिक चेतना जगाने वाला प्रेरणादायी प्रयास बताया।

आयोजकों ने कहा कि सुरहा ताल जैसी अमूल्य प्राकृतिक धरोहर को स्वच्छ और सुरक्षित रखना हम सभी का दायित्व है। आइए संकल्प लें न गंदगी करेंगे, न करने देंगे।
#EcoWarriors #ActForIndia #SurhaTaal #Ballia #RamsarSite #CleanlinessDrive #Environment #SaveNature #JNCUBallia #StudentsForDevelopment #Balliakhabar

भारत के 100वें रामसर स्थल और बलिया की गौरवशाली प्राकृतिक धरोहर सुरहा ताल पक्षी अभ्यारण्य से 'एक्ट फॉर इंडिया फाउंडेशन' ने अपने पहले अभियान 'इको वॉरियर्स' की शुरुआत की। इस अवसर पर 'स्टूडेंट्स फॉर डेवलपमेंट बलिया की टीम ने इको पार्क और उद्यान परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर प्लास्टिक एवं कचरा मुक्त वातावरण का संदेश दिया। साथ ही पर्यटकों और छात्र-छात्राओं को डस्टबिन के उपयोग तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जननायक विश्वविद्यालय, बलिया के कुलपति डॉ. नरेंद्र कुमार शुक्ला ने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण का संरक्षण केवल सरकार की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं की इस पहल को समाज में नागरिक चेतना जगाने वाला प्रेरणादायी प्रयास बताया। आयोजकों ने कहा कि सुरहा ताल जैसी अमूल्य प्राकृतिक धरोहर को स्वच्छ और सुरक्षित रखना हम सभी का दायित्व है। आइए संकल्प लें न गंदगी करेंगे, न करने देंगे। #EcoWarriors #ActForIndia #SurhaTaal #Ballia #RamsarSite #CleanlinessDrive #Environment #SaveNature #JNCUBallia #StudentsForDevelopment #Balliakhabar

Belthara Road, Ballia | Jul 13, 2026