लखीसराय: मोहद्दीनगर सहित जिले के 3 जगहों से 4 शराब तस्करों को किया गया गिरफ्तार
उत्पाद थाना लखीसराय द्वारा शुक्रवार की अपराह्न 5:35 बजे जारी प्रेस ब्रीफ के मुताबिक मोहद्दीनगर से 2-2 लीटर महुआ शराब के साथ इसी गांव के रहने वाले जानकी चौधरी के 2 पुत्रों संजय चौधरी एवं रंजीत चौधरी को गिरफ्तार किया गया. जोकमैला से 12 L महुआ शराब के साथ प्रमोद कुमार को तथा इटहरी से 800 ML महुआ शराब के साथ विपिन कुमार को गिरफ्तार किया गया.