बांका: घुटिया गांव के पास सड़क हादसे में राजमिस्त्री की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Banka, Banka | May 25, 2026 बांका के दोमुहान पंचायत अंतर्गत घुटिया गांव के पास रविवार की रात 40 वर्षीय आज़ावी यादव की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। सोमवार की सुबह 7:00 शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में किया। मृतक की पहचान घुटीया निवासी आजावी यादव के रूप में हुई।