बरेली: एडीजी उत्तर प्रदेश पुलिस अकादमी मुरादाबाद राजीव सभरवाल ने आईटीसी बरेली का किया निरीक्षण
एडीजी उत्तर प्रदेश पुलिस अकादमी मुरादाबाद राजीव सभरवाल ने बरेली पहुंचकर रिजर्व पुलिस लाइन स्थित रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर आरटीसी की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया उन्होंने प्रशिक्षण बैरक भोजनालय क्लासरूम मनोरंजन कच्छ परेड ग्राउंड आदि का गहनता से जायजा लिया। और साफ सफाई व बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।