बरेली: पाकिस्तानी फरहत सुल्ताना ने जालसाजी से बनवाया भारतीय आधार और राशन कार्ड, जांच से हुआ खुलासा, बारादरी में मुकदमा दर्ज
पाकिस्तान की रहने वाली महिला फरहत सुल्ताना ने धोखे से भारतीय दस्तावेज हासिल कर लिए। महिला ने आधार कार्ड बनवाया, बल्कि खुद को परिवार का मुखिया बताकर राशन कार्ड भी बनवा लिया। मामला सामने आने के बाद बारादरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरे मामले में एसपी सिटी मानुस पारीक ने जानकारी देते हुए बताया