बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र की एक महिला ने दबंगों पर किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप लगाया, एसएसपी बरेली से की शिकायत
बारादरी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने एसएसपी बरेली को शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए बताया। मोहल्ले के ही रहने वाले दबंग उसकी किशोरी के साथ छेड़छाड़ करते हैं उसका रास्ता रोकते हैं और गंदी-गंदी बातें करते हैं जिसके डर से किशोरी ने स्कूल जाना भी छोड़ दिया है आपको बता दें पीड़िता ने पूरे मामले की शिकायत एसएसपी बरेली से की है।