कानपुर: रावतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेटे की मौत के बाद अकेले रह रही महिला का कई दिन पुराना शव मिला, बदबू आने पर हुई जानकारी
मंगलवार देर शाम 7 बजे पति व इकलौते बेटे की मौत के बाद वृद्धा का शव घर में पड़ा मिला। मकान से बदबू आने पर पड़ोसियों ने वृद्धा की बेटी और रावतपुर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस दरवाजा खोल कर दाखिल हुई तो बिस्तर पर शव पड़ा मिला। मृतका की बेटी ने बताया कि 9 माह पहले भाई ने ट्रेन के आगे कूद कर सुसाइड कर लिया था। शव डीकमपोज होने लगा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा