कानपुर: कल्याणपुर थाना क्षेत्र में दोस्तों के संग बर्थडे पार्टी मनाने गए युवक की गेस्ट हाउस की पहली मंजिल से गिरकर हुई मौत
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बर्थडे पार्टी में गए युवक की संदिग्ध हालत में गेस्ट हाउस की पहली मंजिल से गिरने पर मौत हो गई। परिजनों ने मंगलवार 1 बजे बताया किदोस्त की जन्मदिन पार्टी मनाने गया रोहन गेस्ट हाउस की पहली मंजिल से नीचे आ गिरा। परिजनों ने उसे पहले निजी अस्पताल ले गए, जहां से उसे हैलट रेफर कर दिया गया। हैलट में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।