कानपुर: कानपुर परिवर्तन फोरम ने जेल कैदियों को 560 कंबल दिए, सर्दी से राहत का किया इंतजाम
सर्दी के मौसम में जेल में बंद कैदियों की मदद के लिए कानपुर परिवर्तन फोरम संस्था ने एक सराहनीय पहल की है। संस्था के प्रतिनिधि राजीव ने मंगलवार 1 बजे कानपुर जिला कारागार पहुंचकर 560 कंबल जेल प्रशासन को सौंपे। इन कंबलों का वितरण जेल में बंद कैदियों को सर्दी से बचाने के लिए किया जायेगा