बदायूं: सिलहरी गांव में दो पक्षों के झगड़े का वीडियो वायरल, युवक को लगी गोली, दूसरे पक्ष की महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास
Budaun, Budaun | Mar 16, 2025 बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के सिलहरी गांव में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। जिसमें जमकर लाठी डंडे चले और फायरिंग हुई। जिसका वीडियो वायरल हुआ है। वही फायरिंग के दौरान संकेत नाम के युवक के पेट में गोली लग गई। जिसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे बरेली रेफर किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष की महिला चिंटू ने आत्महत्या का प्रयास किया है।