बदायूं: बदायूं में होली का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से निपटने के बाद, थाना सिविल लाइंस में पुलिस ने जमकर खेली होली और उड़ाया गुलाल
Budaun, Budaun | Mar 15, 2025 बदायूं जनपद में शनिवार को पुलिस विभाग ने उत्साह के साथ होली का त्योहार मनाया। थाना सिविल लाइंस में पुलिस कर्मियों ने रंग और गुलाल से एक-दूसरे को रंगा। पुलिस कर्मी होली के पारंपरिक गीतों पर थाने में जमकर नाचे और गाए। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। जिले के अन्य थानों और कार्यालयों में भी पुलिस कर्मियों ने धूमधाम से होली मनाई।