शहर में इन दिनों कुत्तों के काटने के मामलों में अचानक वृद्धि देखी जा रही है। एक ही दिन में करीब एक दर्जन लोग जिला अस्पताल पहुंचे, जिनमें छोटे बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं।सोमवार दोपहर 1 बजे रीटा फाटक क्षेत्र के एक निवासी ने बताया कि उनकी 12 वर्षीय बेटी और पास में रहने वाली 3 साल की बच्ची को कुत्ते ने काट लिया।