नौगांव: मीनाक्षी नटराजन के समर्थन में नौगांव में कांग्रेस का उपवास, सत्य और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
नौगांव में प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर बुधवार दोपहर करीब 12 बजे तहसील कार्यालय के सामने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा उपवास एवं विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सर्वेश तिवारी ने किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में शांतिपूर्ण तरीके से