जहानाबाद: नशा निषेध दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार में शपथ ग्रहण, नशामुक्त समाज का लिया संकल्प
जहानाबाद: अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। प्रभारी सचिव सह मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कौशलेंद्र कुमार शुक्ला ने न्यायिक पदाधिकारियों, कर्मचारियों, पैनल अधिवक्ताओं व पीएलवी को नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ दिलाई।