हिसुआ: नगर परिषद सभागार में शनिवार को मुख्य पार्षद पूजा कुमारी की अध्यक्षता में विकास के मुद्दे पर हुई बैठक
Hisua, Nawada | Aug 1, 2026 नवादा नगर परिषद सभागार में शनिवार को मुख्य पार्षद पूजा कुमारी की अध्यक्षता में सशक्त स्थायी समिति की बैठक हुई। लगभग चार घंटे चली बैठक में शहर की प्रकाश व्यवस्था, होल्डिंग टैक्स और पेयजल समस्या पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मुख्य चौक-चौराहों व प्रमुख मार्गों पर तिरंगा लाइट लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।