सोनवर्षा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी के साथ गैंगरेप मामले में आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच 319 महुआरी के पास रविवार की सुबह 11 बजे हाईवे को जाम कर दिया। आक्रोश में लोगों ने जमकर बवाल काटा। पूर्व विधायक डॉ अजित कुमार सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने जमकर आक्रोश जताया। बता दें कि आरोपियों ने छात्रा को जबरन अपनी बाइक पर बैठाया।