जमुई: 7 प्रखंडों के 22 गांव में 55वें दिन महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन, महिलाओं को किया गया जागरूक और सुनी गई समस्याएं
Jamui, Jamui | Jun 11, 2025 जमुई जिले के 7 प्रखंडों के 22 गांव में 55 वें दिन बुधवार की शाम 4:00 बजे तक दो पालियों में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और अपनी समस्याओं को रखने के साथ आकांक्षाओं को भी व्यक्त किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने सरकार के विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए जागरूक किया।