रीठी: रीठी में सीईओ का औचक निरीक्षण, जल संरक्षण कार्यों में तेज़ी लाने के दिए सख्त निर्देश
Rithi, Katni | Apr 3, 2026 कटनी जिले के रीठी विकासखंड में जिला पंचायत सीईओ हरसिमरन प्रीत कौर ने आधा दर्जन से अधिक गांवों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जल गंगा अभियान 2026 के तहत अमृत सरोवर, चेकडैम, खेत तालाब और सोक पिट जैसे जल संरक्षण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और अपूर्ण कार्यों को समय सीमा में पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।