अंबिकापुर: साइबर ठगी के मामले में प्रयुक्त म्यूल अकाउंट दो खाताधारक समेत कुल चार आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
अंबिकापुर कोतवाली पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में प्रयुक्त म्यूल अकाउंट को खाताधारक समेत कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है आरोपियों को खाते में धोखाधड़ी अपराध से संबंधित रकम 42 499 व अन्य खाते में 22563 रुपए पाए जाने पर कार्रवाई की गई है।आरोपियों का नाम शुभम यादव,धीरज पांडे, शिवम यादव, कृष गुप्ता अंबिकापुर निवासी बताए जा रहे हैं।