सरोजनी नगर: बिजनौर में लोडर और ईंट लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल
आज शनिवार की रात 8:00 बजे लगभग एक वीडियो सामने आया तो बताया गया कि बिजनौर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक लोडर और ईंट लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में लोडर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।