कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन की अध्यक्षता में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति, जिला पोषण समिति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं वन स्टॉप सेंटर की बैठक कलेक्टर सभागार में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने पोषण ट्रैकर में दर्ज समस्त हितग्राहियों का फेस कैप्चर एवं ई-केवाईसी कार्य सात दिवस के भीतर पूर्ण कराने के निर्देश सभी परियोजना अधिकारियों को दिए।