पथरिया: पथरिया में रुक्मणी विवाह महोत्सव में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, भक्तिमय माहौल में हुआ कथा श्रवण
Patharia, Damoh | May 28, 2026 पथरिया तहसील परिसर स्थित रामकुटी धाम में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ के छठवें दिन गुरुवार को रुक्मणी विवाह महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथाव्यास कार्तिक तिवारी ने भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मणी विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजन में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।