सारंगढ़ के मोहरमांठा प्राथमिक शाला में छह दिन से बारिश का पानी भरा हुआ है। बच्चे गंदे पानी से होकर कक्षाओं और शौचालय तक जा रहे हैं। स्कूल परिसर में सांप-बिच्छू निकलने की शिकायतें भी आईं। शिक्षा विभाग और पंचायत को सूचना दी गई है, नाली निर्माण का प्रस्ताव जल्द भेजा जाएगा।